एपिग्लोटाइटिस: श्वासनली के ढक्कन की जानलेवा सूजन
परिचय हमारे गले में जीभ की जड़ के ठीक पीछे एक छोटी-सी पत्ती के आकार की संरचना होती है, जिसे एपिग्लॉटिस (Epiglottis) कहते हैं। इसे श्वासनली का ढक्कन भी कहा जा सकता है। जब हम खाना या पानी निगलते हैं, तो यह ढक्कन श्वासनली के मुँह को बंद कर देता है, ताकि भोजन फेफड़ों में…
