एंडोमेट्रियोसिस: कारण, लक्षण, जाँच और इलाज की पूरी जानकारी
एंडोमेट्रियोसिस क्या है? हर महिला के गर्भाशय (बच्चेदानी) की भीतरी दीवार पर ऊतकों की एक परत होती है, जिसे एंडोमेट्रियम कहते हैं। हर मासिक चक्र में यह परत मोटी होती है ताकि निषेचित अंडे को सहारा मिल सके। गर्भधारण न होने पर यह परत टूटकर माहवारी के रूप में शरीर से बाहर निकल जाती है।…
